सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 खूब सुर्खियों में है। शो का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है। दावा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान में से कोई एक होगा
Image Credit-Instagram
लेकिन शो में मनीषा रानी ने भी काफी अच्छा खेला है। बिहार की मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 के टॉप 5 में अपनी जगह बना चुकी हैं। हालांकि, मनीषा रानी के लिए ट्रॉफी जीतना काफी मुश्किल लग रहा है।
Image Credit-Instagram
मनीषा ने शो में कई ऐसी गलतियां की हैं, जिस वजह से वह ट्रोल हुईं। इतना ही नहीं, कई बार उनका गेम प्लान भी लोगों को समझ नहीं आया। आइए आपको वो कारण बताते हैं, जिसके चलते मनीषा ट्रॉफी हार सकती हैं? –
Image Credit-Instagram
बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रीमियर नाइट में मनीषा रानी ने अपनी एंट्री के साथ ही फ्लर्टी अंदाज दिखा दिया था। वह सलमान खान संग फ्लर्ट करती दिखीं, लेकिन पूरे गेम में भी मनीषा का ये ट्रैक चालू रहा।
Image Credit-Instagram
बिग बॉस के घर में टास्क स्ट्रैटजी से खेले जाते हैं, लेकिन गेम में मनीषा की कोई स्ट्रैटजी नहीं दिखीं। मनीषा रानी पूरे 8 हफ्तों में अपने फ्लर्टी मोड से बाहर ही नहीं आ पाईं।
Image Credit-Instagram
मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में सस्ती शहनाज गिल का टैग मिला है। बिहार की रानी का अंदाज कई लोगों को पसंद नहीं आया। मनीषा पर आरोप लगा है कि वह शहनाज को कॉपी करने की कोशिश करती हैं।
Image Credit-Instagram
बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में मनीषा रानी ने जेड हदीद पर खूब लाइन मारी है, लेकिन उनका जेड के साथ कोई मजबूत कनेक्शन नहीं दिखा। लोगों ने उनका ये रूप सिर्फ गेम के लिए माना।
Image Credit-Instagram
बिग बॉस ओटीटी 2 के शुरुआती दिनों में मनीषा सबको खूब हंसाती थीं, लेकिन धीरे-धीरे मनीषा ने कॉमेडी छोड़ लड़ना शुरू कर दिया। उनकी और बेबिका की घर में खूब लड़ाई हुई।
Image Credit-Instagram
बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी ने अभिषेक मल्हान और आशिका भाटिया का फेक लव ट्रैक शुरू करने की कोशिश की, जिस वजह से उन्हें सलमान खान ने फटकार लगाई। इसके अलावा भी उन्हें समय-समय पर सलमान खान ने फटकारा है।
Image Credit-Instagram